रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाई और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने झारखंड की सभी बहनों को सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Jamshedpur: रक्षाबंधन के खास मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान परिवार और बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके लंबे व सुखमय जीवन की कामना की।
राखी बंधवाने के बाद लिया बहनों का आशीर्वाद
राखी बंधवाने के बाद रघुवर दास ने बहनों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। कई महिलाओं ने भी उन्हें राखी बांधकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
रघुवर दास ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व समाज में मातृशक्ति के सम्मान और उनके प्रति आदर का संदेश भी देता है।
उन्होंने झारखंड की सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी की कलाई पर बंधी राखी, दीपिका बेसरा को बताया छोटी बहन

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन आर-पार के मूड में!, गिरफ्तारी को लेकर बड़ी चेतावनी







