जब बच्चों ने संभाली परेड की कमान, CISF ने दिखाए हैरतअंगेज करतब! NTPC कहलगांव में दिखा ऐसा नजारा
एनटीपीसी कहलगांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद CISF, DAV, केंद्रीय विद्यालय और सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट किया। कार्यक्रम में CISF के विशेष प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण और महिला सशक्तीकरण के तहत सिलाई मशीन वितरण भी हुआ।


एनटीपीसी कहलगाँव में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी कहलगाँव के परियोजना प्रमुख शरविन्द्र शर्मा थें। इस अवसर पर मनोरंजन पारीडा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), विकास चक्रवर्ती, महाप्रबंधक, केमेस्ट्री, भारती नंदन CISF कमांडेंट, मधुमिता दास सृष्टि समाज की उपाध्यक्षा के अलावा सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित सृष्टि समाज के सदस्य भी मौजूद थें। समारोह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख श्री शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के उपरांत CISF , DAV , केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भव्य एवं अनुशासित मार्च- पास्ट प्रस्तुत किया गया। मार्च-पास्ट ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों में उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया। समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का संचार किया तथा उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान CISF डॉग, स्क्वॉड ने विशेष प्रदर्शन किया। सीआईएसएफ फायर विंग द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने से संबंधित विभिन्न सुरक्षा कलाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं सजगता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कर्मयोगी कार्यक्रम के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रयास एवं सहभागिता के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों एवं विद्यालयों को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने NTPC कहलगाँव की प्रगति एवं विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
‘सिर्फ बिजली उत्पादन नहीं, समाज के विकास में भी योगदान’
CSR के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का भी वितरण किया गया। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख श्री शर्मा ने कहा कि NTPC कहलगाँव विद्युत उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक विकास एवं सामुदायिक कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि, सीएसआर के अंतर्गत इस वर्ष 23 सरकारी विद्यालयों की 127 ग्रामीण छात्राओं के लिए चार सप्ताह का आवासीय गर्ल एम्पावरमेंट मिशन आयोजित किया गया।
तिरंगे के सम्मान से शुरू हुआ कार्यक्रम सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के संदेश के साथ आगे बढ़ा।
(भागलपुर से अतीश दीपंकर की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शिक्षिका की कलम, कुमार सानू की आवाज रिलीज हुआ खास राष्ट्रगीत...एक बार जरूर सुने!

15 अगस्त से पहले मोतिहारी में बड़ा खेल! मंदिर के पीछे उतर रही थी बड़ी खेप, पुलिस ने मारा छापा







