'We are the most famous couple..' : G7 सम्मेलन में मेलोनी ने PM मोदी से ये क्या कह दिया!
फ्रांस में जी7 मीटिंग के दौरान एक बार फिर पीएम मोदी और पीएम मेलोनी की मुलाकात सुर्खियों में हैं.

G7 Summit 2026 : प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल फ्रांस के दौरे पर हैं. जहां G7 का 52वां शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है. फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस (Évian-les-Bains) शहर में सभी G7 देशों के राष्ट्र अध्यक्षों का मिलना हुआ. इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से बातचीत के कुछ पल इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं. जिसकी ऑडियो में पीएम मोदी के कुछ कहने के बाद इंग्लिश में कहती हैं- "यस वी आर दी मोस्ट फेमस कपल इन दी वर्ल्ड". जिसका हिन्दी में अनुवाद होगा- "हम दुनिया में सबसे प्रचलित जोड़े हैं".
PM मोदी से मेलोनी ने क्या कहा?
पीएम मोदी और मेलोनी के मिलने और अभिवादन करने का वीडियो जब जारी हुआ, तब उन दोनों के बीच की बातों ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा. हालांकि वीडियो में आवाज बहुत साफ नहीं है, लेकिन ऐसा लगा जैसे पीएम मोदी ने हंसते हुए मेलोनी से सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का जिक्र किया. इस पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर जोड़ी हैं.
चर्चा में रही 'मेलोडी' रील
इसके पहले भी प्रधानमंत्री मोदी जब इटली के दौरे पर गए थे तब दोनों की साथ की फोटोज और एक रील ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. जिसपर भारत में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने कई प्रकार के मजाकिया मीम भी बना डाले थे. वहीं विकट परिस्थिति में देश के प्रधानमंत्री का यूं दूसरे देश के प्रधानमंत्री के साथ ऐसे वीडियो बनाने को लेकर विपक्ष ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत भी बताया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

G7 Summit 2026: आज होगी मोदी-ट्रंप की महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

DMK का राहुल गांधी पर हमला, INDIA गठबंधन में बढ़ा तनाव







