डिंडोरी के खितौली गांव में गहराया जल संकट, चंदा जुटाकर बुलाना पड़ा पानी का टैंकर
महिलाओं ने करीब 1500 रुपये एकत्र कर टैंकर बुक कराया, ताकि गांव के लोगों को पीने का पानी मिल सके.

Dindori, MP: डिंडौरी जिले की मोहारी पंचायत के खितौली गांव में जल संकट गहराता जा रहा है. गांव में नल-जल योजना से पानी नहीं मिल रहा है, जबकि हैंडपंप और अधिकांश कुएं सूख चुके हैं. ऐसे में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पानी की समस्या इतनी बढ़ गई है कि ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर पानी का टैंकर बुलवाया.

महिलाओं ने करीब 1500 रुपये एकत्र कर टैंकर बुक कराया, ताकि गांव के लोगों को पीने का पानी मिल सके.
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में केवल एक कुएं में थोड़ा-बहुत पानी बचा है, जिसके सहारे लोग अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं. पानी के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. परेशान ग्रामीणों ने अपनी समस्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है और शासन-प्रशासन से जल्द पानी की व्यवस्था करने की मांग की है.
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.
(डिंडौरी से अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

World Sickle Cell Day पर राष्ट्रपति मुर्मू का आज ओंकारेश्वर दौरा, अभियान की देखेंगी प्रगति

NEET Re-Exam 2026: छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन







