विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से की भेंट, टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भी किया था वृंदावन दौरा
विराट कोहली कुछ समय अंतराल पर वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद जी महाराज से भेंट कर आते हैं. उनके भेंट की खबर और वीडियो दोनों वायरल रहती हैं. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी दोनों ने प्रेमानंद जी से मुलाकात की थी.

UP (Vrindavan): धार्मिक नगरी वृंदावन में आज उस समय हलचल बढ़ गई जब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे. ये चौथी बार है जब दोनों प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात करने वृंदावन पहुंचे थे.
दोनों बेहद सादगी और श्रद्धा भाव में नजर आए. आश्रम पहुंचकर उन्होंने गुरुजी का आशीर्वाद लिया और कुछ समय सत्संग में भी शामिल रहे. सूत्रों के मुताबिक यह दौरा पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक रहा. इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्रीराधा केली कुंज में महाराज जी के सत्संग में विराट और अनुष्का बैठे नजर आए.
बताया जा रहा है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. हालांकि, इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें आश्रम के अनुयायियों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गईं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का इससे पहले भी कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते नजर आ चुके हैं. क्रिकेट और सिनेमा की यह चर्चित जोड़ी जब भी आध्यात्मिक स्थलों पर पहुंचती है, सुर्खियों में आ जाती है.
Report: Shyam Chaturvedi
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








