मजदूर दिवस के दिन मजदूरों के अधिकारों का हनन, कुर्था में सफाई कर्मियों से कराया गया काम
स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में मजदूर दिवस के दिन भी सफाई कर्मी झाड़ू लगाते और सफाई करते नजर आए.

Arwal, Bihar: एक ओर जहां पूरे देश में 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों को सम्मान देते हुए अवकाश दिया जाता है, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुर्था में इसका उल्टा नजारा देखने को मिला. यहां सफाई कर्मियों को छुट्टी नहीं दी गई और उनसे नियमित रूप से सफाई कार्य कराया गया.
स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में मजदूर दिवस के दिन भी सफाई कर्मी झाड़ू लगाते और सफाई करते नजर आए. इस संबंध में जब जानकारी ली गई तो स्वास्थ्य सुपरवाइजर महेन्द्र कुमार ने बताया कि यह कार्य प्रभारी के आदेश पर कराया जा रहा है.
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है. लोगों का कहना है कि मजदूर दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर भी यदि श्रमिकों को विश्राम और सम्मान नहीं मिल रहा है, तो यह उनके अधिकारों के साथ अन्याय है. अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोई कार्रवाई करती है या नहीं.
Report By - Nishant Kumar
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बुद्ध पूर्णिमा पर जगमगाया बोधगया; 40 से अधिक देशों के श्रद्धालु जुटे; सीएम आगमन से प्रशासन अलर्ट

बेतिया में मौसा ने रिश्ते को किया तार-तार ! साली की बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा







