नगर निगम मोतिहारी में दिखी एकजुटता, सशक्त स्थाई समिति का निर्विरोध गठन
मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में स्थाई समिति का गठन किया जा रहा है. जिसकी गठन प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हो गई है. जिसे ऐतिहासिक माना जा रहा है.

Motihari, Bihar: मोतिहारी नगर निगम में आज लोकतंत्र, आपसी समन्वय और विकास की राजनीति की एक बड़ी मिसाल देखने को मिली, जहां नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति का चुनाव स्थानीय जिला परिषद सभागार में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ. बिहार के नगर निकाय राजनीति में इस तरह का निर्विरोध चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है.
नगर निगम की महापौर प्रीति कुमारी औऱ उप मेयर के नेतृत्व में संपन्न हुए इस चुनाव में सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद महापौर प्रीति कुमारी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि नगर निगम के विकास को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक सोच और सकारात्मक राजनीति का परिणाम है.
उन्होंने कहा कि मोतिहारी नगर निगम लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और सशक्त स्थाई समिति के निर्विरोध गठन से अब विकास कार्यों में और तेजी आएगी. शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, नाला, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा.
महापौर प्रीति कुमारी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों ने जिस तरह आपसी सहमति और लोकतांत्रिक मूल्यों का परिचय दिया है, वह पूरे बिहार के लिए एक सकारात्मक संदेश है. उन्होंने कहा कि नगर हित सर्वोपरि है और सभी निर्वाचित सदस्य जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि सशक्त स्थाई समिति नगर निगम की महत्वपूर्ण इकाई होती है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाता है. ऐसे में समिति का निर्विरोध गठन शहर के विकास के लिए एक मजबूत और सकारात्मक शुरुआत मानी जा रही है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जहानाबाद: दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! लव मैरेज के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

खगड़िया में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी मो. बुद्दीन ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल







