मोतिहारी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला, सड़क पर नमाज को लेकर भी दिया बड़ा बयान
मुकेश सहनी का यूपी में नहीं गलेगा दाल, बिहार में ही खत्म हो चुका जनाधार : राजभूषण निषाद

Motihari, Bihar: मोतिहारी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मुकेश सहनी को जनाधारविहीन नेता करार देते हुए कहा कि बिहार में बुरी तरह हारने के बाद अब वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वहां भी उनकी “दाल नहीं गलने वाली” है.
राजभूषण निषाद ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को लोग पसंद कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा लगातार विभिन्न राज्यों में मजबूती से जीत दर्ज कर रही है और जनता का विश्वास पार्टी के साथ है.
उन्होंने कहा, “जब बिहार में ही मुकेश सहनी का जनाधार खत्म हो गया तो यूपी में उनका कोई भविष्य नहीं है. यूपी मॉडल पूरे देश के सामने है और वहां की जनता विकास के नाम पर भाजपा के साथ खड़ी है.”
सड़क पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर भी केंद्रीय मंत्री ने बयान देते हुए कहा कि हर काम के लिए निर्धारित जगह होती है और लोगों को उसका पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियों के लिए भी तय स्थानों का उपयोग होना चाहिए और समाज में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है.
(मोतिहारी से प्रिंस यादव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड मामले में बड़ी कार्रवाई, उत्पाद थाना के 14 पदाधिकारी निलंबित

लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का CBI कोर्ट ने दिया आदेश, हेल्थ चेकअप के लिए जाएंगे सिंगापुर







