रामगढ़ में हाथियों के हमले से दो महिलाओं की मौत, वन विभाग ने परिजनों को दिए 1-1 लाख
रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड की बड़कीपोना पंचायत में जंगली हाथियों के हमले में जान गंवाने वाली दो महिलाओं के परिजनों को वन विभाग की ओर से मुआवजा राशि दी गई है।


Ramgarh: रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड की बड़कीपोना पंचायत में जंगली हाथियों के हमले में जान गंवाने वाली दो महिलाओं के परिजनों को वन विभाग की ओर से मुआवजा राशि दी गई है। दोनों परिवारों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
हाथी के हमले में धानो देवी की मौके पर मौत
डाड़ी टूंगरी में जंगली हाथियों के हमले में 41 वर्षीय धानो देवी की मौत हो गई थी। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे धानो देवी खेत के पास स्थित कुएं से पानी लेने गई थीं। इसी दौरान वहां पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
हाथियों के हमले में धानो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की ओर से उनके पति फुलेश्वर महतो को 1 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई।
सविना खातून की इलाज के दौरान मौत
वहीं, बड़कीपोना पंचायत के जान्हे गांव निवासी 60 वर्षीय सविना खातून भी जंगली हाथी की चपेट में आकर घायल हो गई थीं। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वन विभाग ने सविना खातून के परिजनों को भी 1 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की।
ग्रामीणों में दहशत, फसलों को भी नुकसान
क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के झुंड से जान-माल के साथ फसलों को भी लगातार नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात पर प्रभावी नियंत्रण करने और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
मौके पर मौजूद रहे वन विभाग और पुलिस के अधिकारी
मुआवजा वितरण के दौरान वन क्षेत्र अधिकारी शंकर उरांव, यशवंत कुमार, रजरप्पा थाना के ASI संजय कुमार रजक, मुखिया अरविंद कुमार सिंह, आजसू नेता अमृतलाल मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कोलकाता चप्पल खरीदने जा रहे रांची के दो चचेरे भाइयों की खड़गपुर में दर्दनाक मौत, 6 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

20 अगस्त को रांची में बड़ा आंदोलन!, JPSC-JSSC छात्रों के CM आवास घेराव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2,000 जवान होंगे तैनात







