सासाराम में महिलाओं के लिए दो 'पिंक टॉयलेट' का उद्घाटन, डीएम ने की सरकारी संपत्ति के रखरखाव में सहयोग की अपील
ज़िला मुख्यालय सासाराम में पहली बार आधुनिक सुविधा से लैस 'पिंक टॉयलेट' की व्यवस्था की गई है. डीएम उदिता सिंह ने बताया कि यह पिंक टॉयलेट केवल एक शौचालय मात्र नहीं है, बल्कि महिलाओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर इसे एक 'कंफर्ट ज़ोन' के रूप में विकसित किया गया है. महिलाओं के लिए यह सुविधा फिलहाल पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी.


BIHAR (ROHTAS) : रोहतास जिला प्रशासन ने महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय पहल की है. ज़िला मुख्यालय सासाराम में पहली बार आधुनिक सुविधा से लैस 'पिंक टॉयलेट' की व्यवस्था की गई है.
महिलाओं को सौंपा गया पहला 'पिंक टॉयलेट'
सासाराम नगर निगम क्षेत्र में रेलवे स्टेशन तथा पोस्ट ऑफिस चौक के नजदीक पहला 'पिंक टॉयलेट' महिलाओं को समर्पित किया गया. जिलाधिकारी उदिता सिंह, एडीएम ललित भूषण रंजन, डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मोहम्मद ज़फ़र हसन, नगर निगम सासाराम आयुक्त विकास कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया.

फिलहाल पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी सुविधा
डीएम उदिता सिंह ने बताया कि यह पिंक टॉयलेट केवल एक शौचालय मात्र नहीं है, बल्कि महिलाओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर इसे एक 'कंफर्ट ज़ोन' के रूप में विकसित किया गया है. महिलाओं के लिए यह सुविधा फिलहाल पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी. सेनिटरी पैड, वेंडिंग मशीन और उनके निपटान के लिए इंसिनरेटर की व्यवस्था की गई है.
सुरक्षा व साफ-सफाई का विशेष ध्यान
बता दें कि यहां सुरक्षा व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित इंतज़ाम किए गए हैं. महिलाओं की निजता का सम्मान करते हुए इसमें अलग से चेंजिंग रूम और दर्पण जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.
सरकारी संपत्ति के रखरखाव में सहयोग की अपील
जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है. उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि इस सरकारी संपत्ति के रखरखाव में सहयोग करें ताकि स्वच्छता का मानक बना रहे. ‘पिंक टॉयलेट’ की शुरुआत नारी सशक्तिकरण और स्वच्छता की दिशा में एक बड़ा कदम है.
रिपोर्ट : एनामुल्लाह खान

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






