गिरिडीह में एक ही दिन दो बड़े शोक!, पूर्व BJP विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी और पूर्व कांग्रेस महिला अध्यक्ष रूमा सिंह का निधन
गिरिडीह में पूर्व BJP विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी की पत्नी प्रभा शाहाबादी और पूर्व कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रूमा सिंह का निधन हो गया। दोनों के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत ने शोक जताया।

Giridih News : गिरिडीह के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता निर्भय कुमार शाहाबादी की धर्मपत्नी प्रभा शाहाबादी का निधन हो गया है। उनके निधन की दुखद सूचना मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों, राजनीतिक गलियारों और परिचितों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने कहा कि प्रभा शाहाबादी का जाना परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। विभिन्न दलों के नेताओं और नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल व शक्ति प्रदान करने की कामना की।
कांग्रेस की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष रूमा सिंह का भी देहांत, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
इसी बीच, गिरिडीह जिला कांग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष रूमा सिंह का भी निधन हो गया। उनके देहावसान की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में मायूसी छा गई। सूचना मिलने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, महमूद अली खान लड्डू, पोरेश नाथ मित्रा, नरेश वर्मा, राजेश तुरी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता बीबीसी रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
पार्टी के झंडे से दिया गया अंतिम सम्मान
कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत नेत्री रूमा सिंह के बीबीसी रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नेताओं ने पार्टी संगठन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनके पार्थिव शरीर को पार्टी का तिरंगा झंडा ओढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि और अंतिम सम्मान दिया। जिले में एक ही दिन सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवारों से जुड़ी दो प्रमुख महिलाओं के निधन से पूरे गिरिडीह में शोक का माहौल व्याप्त है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन आर-पार के मूड में!, गिरफ्तारी को लेकर बड़ी चेतावनी

'सिर्फ गड़बड़ी बोलकर पूरी भर्ती रद्द नहीं कर सकते', SFSL बहाली मामले में हाईकोर्ट में भिड़े वकील, सरकार से मांगा जवाब







