मध्य प्रदेश में टोल प्लाजा पर धूं-धूं कर जला ट्रक, चालक के कूदकर बचाई जान
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में टोल प्लाजा पर अचानक एक ट्रक में अचानक आग लग गई. जिससे ट्रक धूं-धूंकर जलने लगा, इस दौरान ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई.

Chhatarpur / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित देवगांव टोल प्लाजा पर आज अचानक एक ट्रक में भीषण आग लगी. जिससे ट्रक धूं-धूंकर जलने लगी. इस आगलगी की घटना के दौरान ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई.
बता दें, यह पूरा मामला जिले एनएच-39 झांसी-खजुराहो मार्ग स्थित बमीठा थाना इलाके का है जहां देवगांव टोल प्लाजा पर ट्रक में अचानक आग लगी. जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. हालांकि इस हादसे के दौरान हैरानी की बात यह रही कि करोड़ों की वसूली करने वाले टोल प्लाजा पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नदारद दिखे.
अंततः स्थानीय लोगों और टोल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि आग डीजल टैंक तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना ने टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रायसेन में AI के माध्यम से खनिज विभाग ने अवैध परिवहन पर कसी नकेल, कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुए डिमांड नोट

MP: इंदौर के तीन इमली चौराहे के पास डिपो में खड़ी बस में लगी भीषण आग, 5 बसें जलकर खाक







