झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में अगले माह से ट्रेनिंग, एयरपोर्ट से एयरलाइंस तक खुलेंगे रास्ते
झारखंड के युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में करियर संवारने और ऊंची उड़ान भरने का शानदार मौका सामने आया है।


Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में करियर संवारने और ऊंची उड़ान भरने का शानदार मौका सामने आया है। नागर विमानन प्रभाग के तहत संचालित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के एयर होस्टेस एवं ग्राउंड क्रू ट्रेनिंग प्रभाग द्वारा ‘डिप्लोमा इन एविएशन एंड मैनेजमेंट’ कोर्स के लिए चयन साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सफल अभ्यर्थियों की पहली मेरिट लिस्ट अगस्त के अंतिम सप्ताह तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की पूरी संभावना है।
अगले महीने से शुरू हो सकता है ट्रेनिंग सत्र
साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं का प्रशिक्षण अगले माह से शुरू किए जाने की तैयारी है। इस रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम का मुख्य मकसद राज्य के युवाओं को विमानन उद्योग की आधुनिक जरूरतों के मुताबिक तकनीकी, व्यावहारिक और प्रोफेशनल कौशल से लैस करना है। हाल ही में आयोजित चयन साक्षात्कार में राज्यभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अंग्रेजी भाषा पर पकड़, आत्मविश्वास और विमानन क्षेत्र के प्रति उनके रुझान का बारीकी से मूल्यांकन किया। संस्थान का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और तय मानकों के अनुरूप की गई है।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुलेंगे रोजगार के बड़े दरवाजे
झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा के अनुसार, देश और दुनिया में तेजी से बढ़ते एविएशन सेक्टर में योग्य युवाओं की मांग में भारी उछाल आया है। ऐसे दौर में राज्य के होनहार युवाओं को अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय ट्रेनिंग देकर इंडस्ट्री के लिए तैयार करना मुख्य प्राथमिकता है। यहां से एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ट और ग्राउंड क्रू का विधिवत प्रशिक्षण हासिल करने के बाद युवाओं के लिए घरेलू व अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस, विभिन्न हवाई अड्डों, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों और एविएशन हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के कई नए और आकर्षक रास्ते खुलेंगे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, छात्र उपस्थिति और APAAR ID पर डीसी ने दिए सख्त निर्देश

रांची में डॉक्टर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी!, आधी रात में दर्जनों कॉल, गोली मारने की धमकी से...







