रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, जैन समाज की महिला धर्मगुरु की मौत
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कंट्रोल रूम के सामने तेज रफ्तार कार ने, तीन महिला धर्मगुरुओं को टक्कर मार दी. हादसे में एक धर्मगुरु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं.

Rewa, MP: मध्यप्रदेश रीवा शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जैन समाज को शोक में डाल दिया. सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कंट्रोल रूम के सामने तेज रफ्तार कार ने, तीन महिला धर्मगुरुओं को टक्कर मार दी. हादसे में एक धर्मगुरु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है. घटना की जानकारी लगते ही रीवा संभागायुक्त सहित जिले के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे.
यह पूरी घटना रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कंट्रोल रुम के सामने की है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, सुबह करीब 5:40 बजे, तीनों महिला धर्मगुरु कटरा जैन मंदिर से झिरिया की ओर दैनिक शौच क्रिया के लिए जा रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी अचानक तेज गति से आई कार ने तीनों को टक्कर मार दी. हादसे में सागर निवासी श्रुतमति माता की मौके पर मृत्यु हो गई.
वहीं तमिलनाडु की उपसम मति माता और जबलपुर की आर्यका माता गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया. रीवा संभागायुक्त बीएस जामोद, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी गुरुकरण सिंह सहित प्रशासनिक अमला अस्पताल पहुंच गया.
आला अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों का हाल जान. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे जबलपुर के पास से पकड़ लिया गया है. बताया जा रहा है कि जैन समाज के विशेष आग्रह पर, महिला धर्मगुरुओं को रीवा बुलाया गया था. वे पिछले तीन माह से कटरा स्थित जैन मंदिर में प्रवास कर रही थीं.
(रीवा से अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे के समर्थन में लगे नारे, ग्वालियर में प्रशासन अलर्ट

मध्यप्रदेश के बैतूल में प्रेमिका के प्यार में फिल्म शोले का 'वीरू' बना युवक







