दर्दनाक हादसा : दो बाइक सवारों की भिड़ंत, मौके पर ही तोड़ दिया दम
तेज रफ्तार बाइकों की हुई आपस में भिड़ंत के बाद दोनों की मौत हो गई. गिरिडीह के डुमरी रोड में हुए इस हादसे से इकाले में शोकाकुल माहौल बना हुआ है. युवकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस जांच में जुटी है.

गिरिडीह : सोमवार को गिरिडीह के डुमरी रोड इलाके के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. दो बाइक सवारों की हुई आपस में भिड़ंत के बाद दोनों की मौत मौके पर ही हो गई.
तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे की गवाह जनता का कहना है कि स्थनीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त युवकों की जान बचाने का भी प्रयत्न किया. उन्हें नजदीक के सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. हालांकि दोनों मृत युवकों की ताजा जानकारी मिलने तक शिनाख्त नहीं की जा सकी है.
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.
(रिपोर्ट : मनोज कुमार पिंटू)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बच्चे घर क्यों नहीं पहुंचे?, फोन मिलाते-मिलाते परेशान हुए अभिभावक ; रांची में जाम से बेहाल हुई जनता

APP नियुक्ति पर रोक हटाने से हाईकोर्ट का इनकार!, JPSC और सरकार से मांगा जवाब, अब ...







