झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन LPG संकट को लेकर सदन के बाहर सत्ता पक्ष का हंगामा !
सत्ता पक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में देश में बढ़ती एलपीजी संकट और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया.

Jharkhand Assembly budget session: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है. आज सत्ता पक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में देश में बढ़ती एलपीजी संकट और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया. उन्होंने हाथों में पोस्टर और सिलेंडर का कटआउट लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 'केंद्र सरकार गद्दा छोड़ो'...स्मृति रानी मु्र्दाबाद जैसे नरेबाजी लगाए. विधायकों ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हमलोगों ने नाली से सिलेंडर में गैस भरा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार, हमलोग नाली से गैस बनाकर सिलेंडर में गैस भर रहे है.
बता दें, देश के इन दिनों कई राज्यों में एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है लोग गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में परेशान नजर आ रहे हैं. इस बीच झारखंड विधानसभा परिसर में आज, 13 मार्च 2026 ( शुक्रवार) को सत्ता पक्ष के विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ उतर आए. इस दौरान उन्होंने सरकार के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की.
विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि भारत सरकार की जो नीति है. और मोदी जो कर रहे हैं उससे ये नहीं लगता है कि एलपीजी संकट से छुटकारा मिल पाएगा. पूरे देश को मोदी ने संकट में डाल दिया है. जिसमें से एक गैस भी है. जब कांग्रेस की सरकार 400 में गैस देती थी उस वक्त वे लोग गैस सिलेंडर माथा में ढोकर लेकर घूमते थे.
उन्होंने कहा कि आज गैस की कीमत कितनी बढ़ गई है, ऐसे में केंद्र में बैठी मोदी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए, देश की जनता के लिए जब वे उपलब्धता नहीं कर पा रहे, तो उन्हें अपने पद में बने रहने का कोई हक नहीं है. विधायक ने कहा इस सकंट का हल कैसे किया जाए इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है.
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि केंद्र में बैठी केंद्र सरकार और झारखंड के बीजेपी के लोग डीजे पर परेशान है लेकिन बिना गैस के लोगों की क्या स्थिति होने वाली है आने वाले दिनों यह एक विकराल रुप ले रहा और सबसे बड़ी बात देश में पेट्रोलियम पदार्थ का स्टॉक समाप्त हो गया लेकिन पेट्रोलियम मंत्री इस विषय में कोई जवाब नहीं दे रहे.
वहीं विधायक लुईस मरांडी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एलपीजी संकट के लिए केंद्र सरकार निश्चित तौर पर जिम्मेवार है जनता को आप गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं करा पा रहे हैं तो इसके लिए केंद्र सरकार ही दोषी है.
विधायक समीर मोहंती ने कहा कि हमारे क्षेत्र में किसी को भी गैस नहीं मिल रहा है. आशंका जताई जा रही है आने वाले दिनों लोगों को पेट्रोल की किल्लत से भी जूझना पड़ेगा. देश में ऐसी हालात क्यों है इसकी वे जवाब दें. वे जनता से भागे-फिर रहे हैं.
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है. आज भी सदन में हंगामेदार के आसार रहेंगे. सदन की कार्यवाही के दौरान पक्ष-विपक्ष एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. कई अहम मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. जबकि सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है.
बता दें, आज, 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से लेकर 12:30 बजे तक प्रश्नकाल होगा. इसके बाद द्वितीय पाली में महिला, बाल विकास एंव समाज कल्याण विभाग के अनुदान मांग पर चर्चा होगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






