झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी तेज आंधी के साथ बारिश, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी
रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज भी मौसम विभाग ने तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भी मौसम का बदला-बदला सा मिजाज देखने को मिलेगा. पिछले कई दिनों से तेज धूप की तपिश और हीटवेव ने लोगों को परेशान कर रखा था लेकिन आसमान में मंडराते बादल और आंधी-बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में पिछले कुछ दिनों से प्री-मानसून सिस्टम काफी सक्रिय है जिसके कारण राज्य के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि उत्तर-पश्चिमि हिस्सों में तेज धूप की तपिश और उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं.
यहां होगी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश
राज्य में आज भी कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग केंद्र, रांची ने बताया है राज्य के अधिकांश जिलों में आज, 31 मार्च (रविवार) को भी बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. विभाग ने बताया है कि रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ और आसपास के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से माध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान इन जिलों में हवाएं 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. सामान्य से कम तापमान रहने की वजह से इन जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा.

इन जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग केंद्र रांची ने कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद सहित उत्तर पूर्वी व मध्य जिलों के नाम शामिल हैं इनमें कुछ जिलों में 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन जिलों में आसमानी बिजली (ठनका) गिरने की आशंका जताई गई है. साथ ही विभाग ने इस दौरान लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे, बिजली के पोल (खंभे) के पास न जाने की सलाह दी है.
इसके अलावा राज्य के कई जिलों ( बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद) में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में विभाग ने आंधी-तूफान, तेज हवा और ठनका (वज्रपात) के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. रांची मौसम विभाग ने इन सभी जिलों भारी बारिश की आंशका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में रहेगा हीटवेव जैसा असर
हालांकि पलामू, चतरा और गढ़वा जिले में तेज धूप की तपिश और गर्म हवाओं के झोंके असर बना रह सकता है. इन जिलों में बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में थोड़ी राहत मिलने की संभावना बन सकती है. लेकिन दोपहर के वक्त लोगों को हीटवेव और उमस भरी गर्मी जैसी स्थिति महसूस हो सकती है. रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा जैसे दक्षिणी और पठारी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहने की उम्मीद है. आसमान में छाए बादल और बारिश की वजह से इन जिलों में सुबह और शाम का मौसम काफी सुहावना और आरामदायक बना रहेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

6 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कई कार्यक्रमों को होंगे शामिल

गढ़वा में भू-माफियाओं का आतंक: हथियार के बल पर चंद्रवंशी परिवार की जमीन कब्जाने की कोशिश







