एक ही रात दो दुकानों में चोरी, फिर बंगाल तक पहुंची जमशेदपुर पुलिस!, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
जमशेदपुर के बोड़ाम थाना इलाके में 3-4 अगस्त की रात ज्वेलरी और मोबाइल शॉप में हुई ताबड़तोड़ चोरी की गुत्थी को पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है।
Jamshedpur: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना इलाके में 3-4 अगस्त की रात ज्वेलरी और मोबाइल शॉप में हुई ताबड़तोड़ चोरी की गुत्थी को पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर आरोपियों को धर दबोचा है। चोरों ने बोड़ाम में दीपक स्वर्णकार की ज्वेलरी शॉप की एस्बेस्टस वाली छत को तोड़कर अंदर रखे गहने और नकदी पार कर दिए थे। उसी रात इन बदमाशों ने बारियादा में देवेन महतो की दुकान का ताला चटकाया, जहां से मोबाइल फोन और कैश के साथ-साथ सबूत मिटाने के लिए कैमरे का डीवीआर (DVR) तक उखाड़ कर ले गए थे।
CCTV और फिंगरप्रिंट ने खोला चोरों का कच्चा चिट्ठा
लगातार दो दुकानों में चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात के लिए एक स्पेशल टीम बनाई। चोर भले ही डीवीआर ले भागे थे, लेकिन पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस, फिंगरप्रिंट और मुखबिरों से मिले इनपुट को मिलाकर जांच शुरू की। सुराग मिलते ही पुलिस टीम ने झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।
बंगाल के पुरुलिया और बलरामपुर से दबोचे गए आरोपी
पुलिस टीम ने जाल बिछाते हुए अरशा से मकबूल अंसारी, पुरुलिया मुफ्फसिल से असलम अंसारी व रहीम अंसारी और बलरामपुर से क्यामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है।
चांदी के जेवरात, मोबाइल और बाइक जब्त
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चांदी के गहने, सिक्के, चेन, पायल, बिछिया और चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई काले रंग की होंडा बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में पुलिस क्वार्टर का ताला तोड़कर उड़ाये थे पंखे और तार, रबाडा गैंग के दो चोर दबोचे गए

कोडरमा पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण, वकीलों की सुनीं समस्याएं







