गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बजा दी है ख़तरे की घंटी, किसान से लेकर आम इंसान, सब परेशान!
दानापुर में पिछले 24 घंटे से लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। स्तिथि इतनी गंभीर है की लोग पानी के ऊपर मचान पर रहने को मजबूर है। बावजूद इसके सरकार या प्रशासन की और से कोई भी मदद मुहैया नहीं करवाई गई है।


पटना: दानापुर में 24 घंटे से लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी ने दियारे के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 5 इंच उपर हो गया है।गंगा के खतरे के निशान से उपर बहने की वजह से दियारे के निचले व तटवर्तीय इलाकों में पानी भर गया है। दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुसा चुका है. सैकड़ों बीघे में लगी किसानों का फसल डूब गई है, जिसके वजह से किसानो को काफ़ी ज़्यदा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन की और से कोई मदद नहीं
दियारे के छह पंचायतों के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी घिरे चुके है। बाढ़ प्रभावित लोगों की शिकायत है कि उन लोगों के बीच अभी तक प्रशासन स्तर पर कोई राहत व बचाव कार्य शुरू नही किया गया है। पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव , जदयू नेता संजय सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज यादव,सोनू यादव दिनेश राय, जयपाल यादव ने सीएम और आपदा प्रबंधन मंत्री समेत अधिकारी से सरकारी स्तर पर नाव परिचालन के साथ बचाव और राहत कार्य चलाने की मांग की है।
बाढ के पानी में मचान बना कर रह रहे लोग
बाढ़ नियंत्रण केंद्र के अनुसार दानापुर में गंगा खतरे के निशान से 5 इंच उपर बह रही है। शनिवार को सुबह में देवनानाला पर गंगा का जलस्तर 167.20 फुट रिकॉर्ड दर्ज किया गया। बाढ़ के पानी से घिरे दियारे के गंगहरा, हेतनपुर, पतलापुर, कासीमचक , पुरानी पानापुर, मानस व अकिलपुर पंचायतों के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। दियारे के लोगों ने बताया कि सड़कों पर डेढ़-दो फुट बाढ़ का पानी बह रहा है और खेतों में दो- तीन फुट पानी बह रहा है. इससे मकई व हरी सब्जी का फसल डूब गए है. बाढ़ प्रभावित लोगों पलायन नही कर पा रहे है। इससे बाढ़ के पानी में मचान बनाकर पूरे परिवार के साथ रातजगा कर रहे है।
कनीय अभियंता ने बताया कि गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद, बनारस व बक्सर में भी गंगा नदी का जलस्तर काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन सजग है पर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से सरकारी स्तर पर नाव परिचालन करने का आदेश नही आया है ।
(दानापुर से राजू राज की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MGCU के लिए बड़ी खबर! 10 साल बाद कैंपस को लेकर सांसद ने किया बड़ा ऐलान

गुप्ताधाम जाने से पहले जान लें ये नियम! आसमान से बरसेंगे फूल, पहाड़ पर उमड़ेगी भीड़!







