जिसने खुद को लुटा हुआ बताया, वही निकला मास्टरमाइंड! 4 घंटे में खुल गया पूरा ‘लूट कांड’
कटिहार के आजमनगर में फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने हथियार के बल पर लूट की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो कहानी पलट गई और महज चार घंटे में रिकवरी एजेंट समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली।


कटिहार: आजमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट द्वारा रची गई लूट की एक बड़ी साजिश का पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई पूरी राशि बरामद कर ली है और रिकवरी कर्मी समेत उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाने पहुंचकर बताई लूट की कहानी
शनिवार की रात आजमनगर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के एक रिकवरी एजेंट ने पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर उससे नगदी लूट ली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तुरंत एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब तकनीकी अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से छानबीन शुरू की, तो परत-दर-परत सच्चाई सामने आने लगी।
रिकवरी एजेंट ही निकला कथित मास्टरमाइंड
जांच में पुलिस को पता चला कि जिस रिकवरी एजेंट ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, असल में वही इस पूरी साजिश का मुख्य मास्टरमाइंड था। उसने अपने ही एक साथी के साथ मिलकर इस झूठी लूट की योजना बनाई थी ताकि कंपनी को और पुलिस को गुमराह किया जा सके।आजमनगर थाना पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर ही इस नाटक का अंत कर दिया। पुलिस ने छापेमारी कर घटना में शामिल रिकवरी कर्मी और उसके सहयोगी को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर लूट की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।
(कटिहार से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाथरूम में खिड़की खोल कर नहाते हैं तो हो जाएं सावधान , 5 साल की किशोरी को रोशनदान के पास अचानक दिखा मोबाइल!

पढ़ाने के बहाने करीब आया, फिर लगा गंभीर आरोप! दरभंगा में 15 साल की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप







