तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलपति विजय, राज्यपाल ने दिलाई CM पद की शपथ, कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल
एक्टर से नेता बने थलपति विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ समारोह का आयोजन चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में किया गया है. जहां राज्यपाल ने उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

Tamilnadu CM Oath Ceremony: सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के साथ 9 मंत्रियों ने पद की शपथ ली.
एस.कीर्तना बनीं सबसे युवा मंत्री
तमिलनाडु की शिवपासी सीट से विधायक एस.कीर्तना ने भी मंत्री पद की शपथ ली. कीर्तना 29 साल की हैं और वह टीवीके सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं.
विजय सरकार में टीके प्रभु भी बने मंत्री
कराईकुडी सीट से विधायक डॉ. टीके प्रभु ने भी विजय सरकार में मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया, वे पहली बार विधायक बने है, टीके प्रभु पेशे से एक डेंटिस्ट हैं.
तमिल एक्टर-डायरेक्टर बने मंत्री
तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजमोहन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वे एग्मोर सीट से नवनिर्वाचित विधायक है इसके साथ ही टीवीके के प्रचार सचिव भी हैं.
आर.निर्मलकुमार भी मंत्री पद की शपथ
थिरुपरंकुंद्रम सीट से नवनिर्वाचित विधायक आर.निर्मलकुमार ने भी विजय की नई कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. तमिलनाडु में वे BJP सोशल मीडिया के चीफ रह चुके हैं. निर्मलकुमार AIADMK का भी हिस्सा रह चुके है.
विजय के पूर्व मैनेजर ने भी ग्रहण किया मंत्री पद का शपथ
पी.वेंकेटरामनन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वे मायलापुर से नव निर्वाचित विधायक हैं लंबे वक्त से विजय से जुड़े रहे, वर्ष 2000 में विजय के मैनेजर रहे.
सेंगोट्टैयन ने ली मंत्री पद की शपथ
गोबीचेट्टिपालयम सीट से विधायक केए. सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण किया. नवीं बार के विधायक, टीवीके से पहले सेंगोट्टैयन लंबे समय तक AIADMK में रहे.
अरुण राज ने भी ग्रहण किया मंत्री पद का शपथ
तिरुतेंगोडे सीट से नव निर्वाचित विधायक और TVK के महासचिव केजी अरुण राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली. केजी अरुण राज पूर्व IRS अधिकारी हैं.
आधव अर्जुन ने भी ली मंत्री पद की शपथ
प्रमुख रणनीतिकार और टीवीके नेता आधव अर्जुन ने भी विजय की नई कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. वे विल्लिवक्कम सीट से MLA है और VCK के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं.
थिरू एन.आनंद ने ली मंत्री पद की शपथ
विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद त्यागराज सीट से विधायक थिरू एन.आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली. थिरू एन.आनंद पार्टी टीवीके के महासचिव और प्रवक्ता भी हैं.
चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन
बता दें, तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री के नाम पर संशय बरकरार था लेकिन VCK और IUML के समर्थन बाद थलपति विजय की टीवीके पार्टी ने राज्य में सरकार बना ली है. एक्टर से नेता बने थलपति विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने हैं. शपथ समारोह को लेकर चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
विजय के साथ 9 और मंत्री लेंगे शपथ
विजय की कैबिनेट में आज 9 मंत्री शपथ लेंगे. जो नाम की लिस्ट सामने आई है उनमें थिरू एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना के नाम शामिल हैं. ये सभी विधायक विजय की पार्टी TVK के सदस्य हैं अभी सहयोगी दलों के किसी भी विधायक को विजय के पहले मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है.

विजय की कैबिनेट में कांग्रेस MLA विश्वनाथ भी बनेंगे मंत्री
विजय कैबिनेट में तमिलनाडु में मेलूर से कांग्रेस MLA विश्वनाथ विजय भी मंत्री बनेंगे. हालांकि, आज वे आज मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे.
शपथ समारोह में राहुल गांधी पहुंचे
बता दें, इस शपथ समारोह में शामिल होने के लिए लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी कार्यक्रम में पहुंच गए है वहीं, प्रोटोकॉल के मुताबिक तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन को भी समारोह के शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है. इससे पहले 9 मई (शनिवार) को विजय ने लोक भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की थी और उन्हें TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे. जिसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने का उन्हें न्योता दिया.
विजय के पिता बोले- मैं बहुत खुश हूं
वहीं, विजय के मुख्यमंत्री बनने को लेकर उनके पिता और डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर ने कहा, 'मैं खुश हूं. मैं बहुत खुश हूं. मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, सिर्फ अपने बेटे विजय के लिए कर रहा हूं. आखिरकार, विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है.'
पार्टी के पास हैं कुल 121 विधायक
बता दें, विजय की पार्टी TVK दो साल पुरानी है. पार्टी ने अपनी पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से कुल 108 सीटों पर जीत हासिल की है. पार्टी के पास अब 121 विधायक है राज्य में बहुमत का आंकड़ा 118 है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP के राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे; 12 बाइक और टैंकर जलकर खाक

अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी झारखंड की खूबसूरती ! पर्यटन मंत्री ने किया 'इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल' का शुभारंभ







