बेउर जेल कर्मियों की 14-15 घंटे की ड्यूटी पर तेज प्रताप यादव ने उठाए सवाल, सरकार से की ये मांग
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बेउर जेल में तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों से कथित तौर पर 14-15 घंटे ड्यूटी कराए जाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सरकार से उचित ड्यूटी टाइम, पर्याप्त आराम और नियमित छुट्टी सुनिश्चित करने की मांग की है।


पटना: पटना के बेउर जेल में तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी को लेकर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग रखी है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि बेउर जेल के सुरक्षा कर्मियों से लगातार 14-15 घंटे बिना आराम के ड्यूटी करवायी जा रही है. इससे उन्हें आराम करने का पर्याप्त समय नहींमिल पा रहा. तेज प्रताप यादव ने सरकार से मांग की कि बेउर जेल में तैनात कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनकी ड्यूटी का समय निर्धारित मानकों के मुताबिक रखा जाए।
‘अनावश्यक कार्यभार न डाला जाए’
तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं। ऐसे में उनकी सेवा के साथ-साथ उनके आराम और अधिकारों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कर्मियों को नियमित अवकाश और पर्याप्त आराम मिले तथा किसी भी कर्मचारी पर अनावश्यक कार्यभार नहीं डाला जाए।
सरकार से व्यवस्था सुधारने की मांग
तेज प्रताप यादव ने कहा कि पुलिसकर्मियों की सेवा का सम्मान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपनी मांग को तीन बिंदुओं में रखते हुए उचित ड्यूटी, पर्याप्त आराम और समय पर छुट्टी सुनिश्चित करने की बात कही।
हालांकि, तेज प्रताप यादव की ओर से लगाए गए ड्यूटी के घंटों संबंधी दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। जेल प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शिक्षिका की कलम, कुमार सानू की आवाज रिलीज हुआ खास राष्ट्रगीत...एक बार जरूर सुने!

15 अगस्त से पहले मोतिहारी में बड़ा खेल! मंदिर के पीछे उतर रही थी बड़ी खेप, पुलिस ने मारा छापा







