Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: हज़ारीबाग ACB कोर्ट से निलंबित आईएएस विनय चौबे को बड़ा झटका मिला है. बता दें, कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है. दरअसल, आज मंगलवार (16 सितंबर 2025) को हजारीबाग में जमीन से जुड़े मामले में विनय चौबे की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई.
बता दें, मामले में पिछली सुनवाई के दौरान ACB और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी. जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. वहीं आज (16 सितंबर 2025) कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए विनय चौबे को जमानत देने से इनकार कर दिया.









