झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: धनवार से सुनीता देवी सहित तीन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
2026 के नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का दौर जारी है. गिरिडीह जिले में मंगलवार को धनवार अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुनीता गुप्ता समेत तीन अन्य उम्मीदवारों द्वारा भी नामांकन दाखिल किया गया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा. वार्ड पार्षद पद के लिए कई उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.
इस दौरान धनवार अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुनीता गुप्ता ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. नामांकन दाखिले के वक्त उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में जोरदार उत्साह देखने को मिला. सुनीता गुप्ता के अतिरिक्त राजेश कुमार, पवन साहू और पिंटू साहू ने भी पर्चा भरा.

नामांकन प्रक्रिया के बाद सुनीता गुप्ता ने कहा कि धनवार में पहली बार हो रहे निकाय चुनाव का परिणाम तभी सार्थक होगा जब जनता की समस्याओं का समाधान हो. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता यही है कि जनता की सारी समस्याएं दूर हों.
बता दें कि 2026 के इस नगर निकाय चुनाव का नामांकन 4 फरवरी तक होना है. वहीं 23 फरवरी को मतदान होंगे, जिसका परिणाम 27 फरवरी को घोषित किया जाएगा.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में एचआईवी पॉजिटिव मरीज का ऑपरेशन: लापरवाही या रिपोर्ट का खेल?

Saraikela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 'दिशा' की बैठक में दी विकास कार्यों को गति, जल संकट और जाम से मुक्ति के कड़े निर्देश






