'यह सरकार गांव की सरकार है...' दुमका स्थित अपने आवास पर आम लोगों से CM हेमंत सोरेन ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका जिले स्थित अपने आवास पर आम लोगों से मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने सीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया.

Jharkhand (Dumka): दुमका जिले के खिजुरिया स्थित अपने आवास पर आज, 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों से मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों की शिकायतें सुनने के बाद संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को इनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देश दिए. इस अवसर पर सीएम हेमंत ने कहा कि ''हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है. यह सरकार गांव की सरकार है.''
CM ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान कर रही हैं. सभी पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं. वहीं, मौके पर उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार की सभी योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Saraikela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 'दिशा' की बैठक में दी विकास कार्यों को गति, जल संकट और जाम से मुक्ति के कड़े निर्देश

बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद लेने देवघर पहुंचे Assam CM Himanta, थम चुका है चुनाव प्रचार, मतदान कल






