गोड्डा मेले में पहली बार रशियन जलपरी का जलवा ! पानी के अंदर से करती हैं हाय-बाय अनोखा नज़ारा
गोड्डा मेले में पहली बार पहुंची रशियन जलपरी लोगों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बन गई है. जलपरी का शो देखने के लिए दूर-दराज़ के इलाकों से लोग मेले में पहुंच रहे हैं.

Jharkhand (Godda): गोड्डा में मनोरंजन के शौकीनों के लिए एक बिल्कुल नया और चौंकाने वाला आकर्षण सामने आया है. शहर में पहली बार रशियन जलपरी शो की एंट्री हुई है, ऐतिहासिक मेले में इस बार ऐसा नज़ारा देखने को मिल रहा है, जिसने बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी को हैरान कर दिया है.
बता दें, मेले में पहली बार पहुंची रशियन जलपरियां लोगों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बन गई है. पानी के भीतर तैरती जलपरी का शो देखने के लिए दूर-दराज़ के इलाकों से लोग मेले में पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि यह जलपरी शो पूरी तरह पानी के अंदर होता है. एक युवती जलपरी की वेशभूषा में लंबे समय तक पानी में तैरती रहती है और वहीं से दर्शकों को हाय-बाय कर रोमांचित करती है. 
वहीं युवा मोबाइल कैमरों में कैद कर रिल्स बना रहे हैं मेले में मौजूद दर्शकों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसा लाइव शो नहीं देखा. यहीं वजह है कि रशियन जलपरी का टैंक हर समय लोगों से घिरा रहता है. इस शो को देखने के लिए मात्र 100 रुपए का टिकट रखा गया है, ताकि हर वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकें. मेले में रशियन जलपरी की एंट्री ने मेले की रौनक कई गुना बढ़ा दी है. साफ है कि इस बार गोड्डा का मेला रशियन जलपरी के नाम याद किया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






