Jharkhand नगर निकाय चुनाव: भाजपा समर्थित शोभा देवी ने दाखिल किया नामांकन, 11 अन्य उम्मीदवारों ने भी भरा पर्चा
झारखंड निकाय चुनाव 2026 से संबंधित उम्मीदवारों का नामांकन होने का सिलसिला 3 फरवरी को भी जारी रहा. बड़की सरिया में ही अध्यक्ष पद की उम्मीदवार यशोदा देवी ने नामांकन का पर्चा भरा. इस दौरान समर्थकों के साथ शोभा देवी ने रोड शो भी किया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के दो नगर पंचायत में हो रहे निकाय चुनाव का उत्साह पूरे चरम पर है. बड़की सरिया में ही अध्यक्ष पद की उम्मीदवार यशोदा देवी ने नामांकन का पर्चा भरा. बता दें यशोदा देवी वर्तमान में उप मुखिया पद पर हैं.

जबकि बड़की सरिया से ही भाजपा द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद शोभा देवी ने भी नामांकन का पर्चा भरा. जिनके साथ इस दौरान समर्थकों का हुजूम भी था. इस दौरान उनके पति और भाजपा नेता फागू पंडित भी मौजूद थे. इससे पहले शोभा देवी का भव्य रोड शो भी हुआ.

नामांकन दाखिले के दौरान अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों में सुनीता देवी, कवलप्रीत सलूजा, सरिया के कपड़ा कारोबारी करन सचदेव की पत्नी प्रीति सचदेवा, विनीता देवी शाह, थाम्नि देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल की.

रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू / संतोष तर्वे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी का कड़ा एक्शन,एक और आरोपी गिरफ्तार

अपराध कर अपराधियों का बच निकलना अब होगा और भी मुश्किल, शहर के चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर







