10वीं पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी ! बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, भारतीय डाक विभाग ने निकाली बंपर भर्ती
भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है. इसके लिए विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 14 फरवरी को बंद हो जाएंगे.

Indian Postal Department Recruitment: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, भारतीय डाक विभाग सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक खास अवसर लेकर आया है. विभाग ने ग्रामीण डाक सेवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकाली है इसे लेकर विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. बता दें, भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवाओं के लिए करीब 28,740 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
बता दें, विभाग ने जारी इन पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. 31 जनवरी 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है जो 14 फरवरी तक चलेगी. हालांकि, उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म 2 फरवरी 2026 से लेकर 16 फरवरी के बीच भी जमा कर सकते हैं जबकि फॉर्म में 18 से 19 फरवरी के बीच करेक्शन कर सकते हैं.
भारतीय डाक के आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन
भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अपना करियर बनाने का यह अच्छा मौका है. उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म अप्लाई कर इन पदों पर अपना करियर बना सकते हैं आवेदन के लिए उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों पर होगी भर्ती, जानें उम्रसीमा
बता दें, भारतीय डाक सेवा द्वारा निकाली गई भर्ती के जरिए उम्मीदवारों की BPM (ब्रांच पोस्टमास्ट), ABPM (असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर) और डाक सेवकों के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र-सीमा में छूट प्रदान की गई है. उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी होगा.
जानें, चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों द्वारा आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद कक्षा 10वीं के मार्कशीट पर अंकित नंबर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. आपको बता दें, इन पदों में चयन के लिए किसी भी तरह के लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने के पश्चात चयन प्रक्रिया खत्म हो जाएगी.
ये हैं आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवार को आवेदन के लिए सबसे पहले डाक विभाग के आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in में जाना होगा. इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर इससे जुड़े लिंक पर क्लिक करें, तत्पश्चात रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें और रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म भरें औऱ उसे जमा कर दें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






