एक के बाद एक छत हादसों से दहशत में छात्र, सड़कों पर उतरे सगंठन
एक के बाद एक छत हादसों से दहशत में छात्र, सड़कों पर उतरे सगंठन

Karnataka के कलबुर्गी में लगातार दो सरकारी स्कूल भवनों में हुए छत हादसों ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाल हालत को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक के बाद एक सामने आई घटनाओं से अभिभावकों और छात्रों में भारी डर और नाराजगी देखने को मिल रही है। छात्र संगठन AIDSO( All India Democratic Students' Organisation ) समेत कई सामाजिक समूह अब सड़कों पर उतर आए हैं और जिले के सभी पुराने स्कूल भवनों की तत्काल जांच की मांग कर रहे हैं।
पहली घटना 12 जून को Government Pre-University College for Girls में हुई। यहां प्रथम पीयूसी कॉमर्स की कक्षा चल रही थी और कमरे में बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। इसी दौरान तीसरी मंजिल की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में पांच छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए Gulbarga Institute of Medical Sciences भेजा गया। घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि जिस इमारत को ज्यादा पुराना भी नहीं माना जाता, उसकी हालत इतनी कमजोर कैसे हो सकती है। इसके कुछ ही दिनों बाद आलंद तालुक के सांगोलगी गांव स्थित Government Higher Primary School में भी छत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि उस दिन रविवार होने के कारण स्कूल बंद था, जिससे कोई बच्चा उसकी चपेट में नहीं आया। हालांकि इस घटना ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।
लगातार सामने आ रहे इन हादसों के बाद लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों का कहना है कि कई सरकारी स्कूलों की इमारतें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, लेकिन उनकी मरम्मत और सुरक्षा जांच को गंभीरता से नहीं लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि कमजोर भवनों में तुरंत पढ़ाई रोकी जाए और छात्रों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









