Bihar: बारात पर पथराव, सोहसराय का मोगलकुआं बना रणक्षेत्र, DJ को लेकर शुरू हुआ विवाद
नालंदा में एक बारात पर एक गुट द्वारा पथराव किया जाने लगा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. मस्जिद के सामने से गुजर रही बारात डीजे के साथ गुजर रही थी. जिसे बंद करने को कहा गया. फिर..

Bihar (Nalanda): नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित मोगलकुआं इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब शादी समारोह के दौरान बारातियों पर पथराव की घटना सामने आई. एक गुट के द्वारा बारात पर बज रहे डीजे को लेकर कहा सुनी की गई, फिर युवकों द्वारा पथराव किया जाने लगा. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
मस्जिद के सामने डीजे बजने से शुरू हुई कहासुनी
मिली जानकारी के अनुसार, मोगलकुआं बौलीपर से एक बारात जलालपुर स्थित मैरिज हॉल के लिए निकली थी. बताया जाता है कि रास्ते में मस्जिद के पास डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई.
डीजे बंद होने के बाद होने लगा पथराव
सूत्रों के अनुसार, आपत्ति के बाद बारातियों ने डीजे बंद कर दिया और आगे बढ़ने लगे. इसी बीच करीब 50 से 60 लोगों की भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया. पथराव में अफरातफरी मच गई और बाराती जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
वीडियो से हो रही पथराव की पुष्टि
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है. कुछ लोगों ने इसे पूर्व नियोजित घटना बताया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं घटना के समय उपस्थित कुछ लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो पर पथराव का दृश्य देखा जा सकता है.
पुलिस कर रही घटना की जांच
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
फिलहाल इलाके में पुलिस कैंप कर रही है. जिस मैरिज हॉल में शादी समारोह आयोजित था, वहां भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच जारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






