गिरिडीह नगर निगम विकास में स्टील उद्योग की होगी भागीदारी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बनी सहमति
गिरिडीह नगर निगम में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर स्टील उद्योग की भूमिका बनेगी महत्वपूर्ण, मेयर और उप नगर आयुक्त ने की बैठक.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह नगर निगम के विकास लिए अब स्टील उद्योग भी अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है. लिहाजा, मंगलवार को मेयर प्रमिला मेहरा और उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक के सुझाव के बाद खास बैठक हुआ. इस दौरान बैठक में डिप्टी मेयर के साथ मोंगिया स्टील प्रबंधन के प्रतिनिधि आदिल सिद्दीकी, तफ़कान स्टील के मार्केटिंग हेड हिमांशु प्रियदर्शी, बालमुकुंद स्टील के विवेक मुखर्जी भी बैठक में शामिल हुए.
इस दौरान बैठक में मेयर प्रमिला मेहरा ने स्टील फैक्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा किया. मेयर ने कहा कि स्टील उद्योग की भूमिका हमेशा गिरिडीह के विकास के लिए महत्पूर्ण रहा है. सिर्फ नौकरी से जुड़ा मुद्दा तक भूमिका नहीं बल्कि, अब शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कराने में उनकी भूमिका खास होनी है.
लिहाजा, लॉटरी सिस्टम से अब हर इंडस्ट्री को सदर प्रखंड कार्यालय, शहर के बस पड़ाव, गद्दी मोहल्ला रोड स्थित हटिया बाजार समेत अन्य इलाकों का सौंदर्यीकरण कराने पर सहमती बनी. जबकि शहर के प्रमुख चौक काली बाड़ी, बड़ा चौक, टावर चौक, पदम चौक समेत अन्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल टाइमर लाइट व्यवस्था लगाने पर सहमती बनी. कहा गया कि इन प्रमुख चौक चौराहों से यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक सिग्नल टाइमर लाइट लगाने की व्यवस्था करनी है. बैठक में इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने मेयर और उप नगर आयुक्त से प्रस्ताव देने की मांग की. जिससे समय पर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

RTO का फर्जी चालान भेज उड़ा डाले लाखों रुपए, गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराधी संदीप मंडल

गिरिडीह के क्रेस्ट केयर हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ विभाग ने कराया कोर्ट परिवाद दायर, फार्म एक को लेकर हुई कार्रवाई







