जामताड़ा में शरारती तत्वों में तोड़ी मां पार्वती की प्रतिमा, जांच में जुटी पुलिस
जामताड़ा में शरारती तत्वों ने दुर्गा मंदिर प्रांगन में स्थापित माता पार्वती की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है. जिससे इलाके में लोगों को बीच आक्रोश का माहौल है. लोगों ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

Jamtara / Jharkhand (Report By- Ujjwal Singh): जामताड़ा के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थापित मां पार्वती की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दी गई है. इस मामले की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, आज, रविवार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग जब पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे. तो उन्होंने देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त हैं. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी. और मामले में पुलिस को भी जानकारी दी गई. वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

इधर, इस संबंध में जानकारी देते हुए श्याम देव चौधरी ने बताया कि प्रतिमा को जिस प्रकार से क्षतिग्रस्त किया गया है उसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जानबूझकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो हम लोग आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे.
वहीं जांच को पहुंचे पुलिस पदाधिकारी बी एस पंडित ने कहा कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तत्काल पुलिस घटनास्थल में पहुंचकर जांच पर साल में जुट गई है हमारा प्रयास है कि जल घटना को अंजाम देने वाले को पकड़ लिया जाए लोगों से शांति बहाल करने की अपील की गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में पेट्रोल पंप बंद करने वालों की अब खैर नहीं! SDM ने मीटिंग में साफ कहा- जनता को परेशान किया तो सीधे एक्शन होगा

रांची में हुए दो चर्चित आपराधिक मामलों का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा







