गुमला में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
गुमला के सुरसुरिया केसीपारा में बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों रोहित मुंडा और सुंदर मुंडा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया।

Gumla News : गुमला सदर थाना क्षेत्र के सुरसुरिया केसीपारा के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गिंडरा महुआ टोली निवासी रोहित मुंडा और सुंदर मुंडा के रूप में हुई है।
बाइक से टकराने के बाद ऑटो से जा भिड़े
ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालू लदा ट्रैक्टर नदी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर पास से गुजर रहे एक टुकटुक ऑटो से जा टकराए।
हादसे में दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद बाइक और टुकटुक ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भागे
दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर और टुकटुक ऑटो के चालक अपने-अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
दो युवकों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। कुछ ही देर में मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शवों को देखकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे इलाके में मातम छा गया।
मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े ग्रामीण
ग्रामीणों ने मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा देने और आश्रितों को नौकरी देने की मांग रखी। उनका कहना था कि परिवार के कमाने वाले युवकों की मौत से घरवालों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक बातचीत के बाद देर शाम ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटा लिया। इसके बाद रास्ते पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धुर्वा सेक्टर-2 मार्केट में दुकान में घुसकर हंगामा, कई लोगों पर लगा तोड़फोड़ का आरोप

साहिबगंज में गंगा उफान पर, कई गांव बाढ़ की चपेट में







