रांची में 7 सितंबर की SIR सुनवाई स्थगित, मतदाता फिलहाल न जाएं!
सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद घोषित राजकीय शोक के चलते रांची में 7 सितंबर की SIR सुनवाई स्थगित कर दी गई है। मतदाता फिलहाल सुनवाई स्थल पर न जाएं; नई तारीख BLO बताएंगे।

Ranchi News : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद राज्य में 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके साथ ही 7 सितंबर को सरकारी अवकाश भी रहेगा। इसी वजह से रांची में 7 सितंबर को होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की सुनवाई स्थगित कर दी गई है।
मतदाता फिलहाल सुनवाई के लिए न जाएं
जिला प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे 7 सितंबर को SIR की सुनवाई के लिए निर्धारित जगह पर न जाएं। सुनवाई की नई तारीख बाद में तय की जाएगी।
BLO देंगे अगली तारीख की जानकारी
प्रशासन के मुताबिक, सुनवाई की अगली तारीख की सूचना संबंधित मतदाताओं को उनके बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के जरिए दी जाएगी। इसलिए मतदाताओं को फिलहाल BLO की अगली सूचना का इंतजार करना है।
नई तारीख मिलने के बाद मतदाता तय समय और स्थान पर पहुंचकर SIR से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रघुवर दास ने जताया दुख, बोले- राज्य के लिए बड़ी क्षति

रील बनाने पानी में उतरा छात्र, तेज बहाव में डूबा ; बचाने कूदा दोस्त भी नहीं बच सका







