धुर्वा सेक्टर-2 मार्केट में दुकान में घुसकर हंगामा, कई लोगों पर लगा तोड़फोड़ का आरोप
रांची के धुर्वा सेक्टर-2 मार्केट में दुकान में घुसकर कथित तोड़फोड़ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित राहुल कुमार की शिकायत पर जगन्नाथपुर पुलिस जांच कर रही है।

Ranchi News : रांची के धुर्वा सेक्टर-2 मार्केट में रविवार को एक दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। राहुल कुमार ने अमन मिश्रा, आयुष मिश्रा और प्रकाश गुप्त समेत अन्य लोगों के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दी है।
विरोध करने पर धमकी देने का आरोप
पुलिस को दिए आवेदन में राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि रविवार को सभी आरोपी उनके प्रतिष्ठान में पहुंचे। इसके बाद दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस हंगामे से वहां मौजूद लोगों के बीच भी अफरा-तफरी मच गई।
राहुल कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने तोड़फोड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत जगन्नाथपुर थाना में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

RIMS में मरीज की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने डॉक्टर से की मारपीट

रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा रास्ता, बंद होगा नॉर्थ गेट ; साउथ गेट से होगी एंट्री







