रांची में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर
रांची के कांके थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू की।

Ranchi: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, कमलेश और विजय बाइक से कांके मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
हादसे की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
घायलों में कमलेश ओरमांझी का रहने वाला है, जबकि विजय चान्हो का निवासी बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पुतला दहन को लेकर सियासी घमासान, ABVP छात्र नेताओं ने JMM कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

14 महीने बाद भी चार्जशीट नहीं, IAS अफसरों पर उठे सवाल!, झारखंड शराब घोटाले की CBI जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई







