हाइटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई तेज रफ्तार कार, जिंदा जलकर 2 युवक की मौत
ग्वालियर में बीती रात एक भीषण हादसा हुआ. जहां एक कार अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के बिजली खंभे से जा टकराई. जिससे कार पर एक चिंगारी गिरी और देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई जिसमें दो युवकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

Gwalior / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बीती रात अरु तिराहे के पास NH-44 पर एक बड़ा हादसा हुआ. जहां डबरा सिटी थाना क्षेत्र में एक कार अचानक धूं-धूंकर जलने लगी. वहीं इस हादसे में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रुप से झुलस गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद कार आग में जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है.

एक चिंगारी से कार में लगी भीषण आग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह से वापस लौट रही एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर हाईटेंशन लाइन के बिजली खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा नीचे गिर गया और कार भी उलटकर क्षतिग्रस्त हो गई. बिजली के खंभे से टकराते ही कार पर एक चिंगारी गिरी जिससे कार आग लग गई, आग देखते ही देखते भड़क उठी. जिससे कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि इस हादसे में एक युवक गंभीर से रुप झुलस गया है.

कार में फंसे रह गए दो युवक, एक बाहर गिरा
बताया जा रहा है कि कार में क्रैकर्स यानी पटाखे रखे हुए थे. जिसकी वजह से आग तेजी से भड़क उठी और कुछ ही देरी में आग की लपटों ने पूरे कार को अपने कब्जे में ले लिया घटना के वक्त कार में 3 लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद दो युवक कार में फंसे रह गए, जिसके कारण वे जिंदा जल गए. जबकि तीसरा युवक संभवतः बिजली के करंट के चलते कार के बाहर आ गिरा. जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी युवक शराब के नशे में धुत बताए जा रहे हैं.
ग्वालियर से चंदेरी लौट रहे थे तीनों युवक
इधर, इस मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान छतरपुर निवासी अवधेश झा और चंदेरी निवासी रामजीत सोनी के रूप में हुई है जबकि घायल अभिनाश झा चंदेरी का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, तीनों युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर ग्वालियर से चंदेरी लौट रहे थे. घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची डबरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रायसेन में AI के माध्यम से खनिज विभाग ने अवैध परिवहन पर कसी नकेल, कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुए डिमांड नोट

MP: इंदौर के तीन इमली चौराहे के पास डिपो में खड़ी बस में लगी भीषण आग, 5 बसें जलकर खाक







