गिरिडीह नगर निकाय चुनाव प्रत्याशी से खास बातचीत, कहा- समस्याओं का समाधान ही लक्ष्य
गिरिडीह में होने वाले नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों की तैयारियां तेज हैं. इसी क्रम में नक्षत्र न्यूज ने गिरिडीह वार्ड 23 की उम्मीदवार बबली साहू से बातचीत की और चुनाव के प्रति मंशा समझने का प्रयास किया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में निकाय चुनाव को देखते हुए मेयर से लेकर वार्ड उम्मीदवारों का दौरा जारी है. दूसरी तरफ उनके प्रचार गाड़ियां भी इलाके में घूमती नजर आ रहीं हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को नक्षत्र न्यूज की टीम वार्ड 23 पहुंची. नक्षत्र न्यूज के पत्रकार ने उम्मीदवार बबली साहू से चुनाव को लेकर खास बातचीत की.
उनके द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि पूरे वार्ड में कई समस्याएं व्याप्त हैं. साफ-सफाई की कमी, सड़क की खस्ता हाल आदि समस्याओं का समाधान आवश्यक है.
बातचीत में उन्होंने बताया कि कई योजनाओं से जुड़े अधूरे काम हैं, जिन्हें पूरा करना बेहद आवश्यक है. ताकि आम जन तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जा सके. पेयजल संबंधी समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि वार्ड 23 में पेयजल की उचित आपूर्ति को लेकर एक लड़ाई लड़नी होगी.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी






