रांची में सफेद सफारी से ब्राउन शुगर और गांजे की तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
राजधानी रांची में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोअर बाजार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।


Ranchi: राजधानी रांची में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोअर बाजार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर इलाके से एक शातिर नशा तस्कर को अवैध ड्रग्स और लग्जरी वाहन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अनस कुरैशी लोअर बाजार थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है।
SSP के निर्देश पर डोमटोली में छापेमारी, तलाशी में मिला ब्राउन शुगर और गांजा
रांची एसएसपी को लगातार गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं कि डोम टोली तालाब पट्टी इलाके में एक सफेद रंग की टाटा सफारी गाड़ी के जरिए नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद एसएसपी के निर्देश पर लोअर बाजार थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर डोमटोली क्षेत्र में सघन छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर संदिग्ध सफेद सफारी खड़ी मिली। पुलिस ने वाहन मालिक का सत्यापन करने के बाद आरोपी मोहम्मद अनस और उसकी गाड़ी की गहन तलाशी ली।
लाखों का मादक पदार्थ, आईफोन और लग्जरी कार जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गांजे की पुड़िया और गाड़ी के भीतर से छिपाकर रखी गई ब्राउन शुगर बरामद की गई। वजन कराने पर पुलिस को कुल 20 ग्राम ब्राउन शुगर और लगभग 16 ग्राम गांजा मिला। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त टाटा सफारी कार, 4,700 रुपये नकद और एक आईफोन 13 भी जब्त कर लिया है।
पुराना आपराधिक इतिहास, धनबाद के बरोरा थाने में भी दर्ज है मामला
लोअर बाजार थाना पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 150/26 दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद अनस का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह इससे पहले धनबाद जिले के बरोरा थाना कांड संख्या 07/2026 में भी नामजद अभियुक्त रह चुका है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची के हरिओम टावर में 5 बड़े कोचिंग संस्थान सील, पतंजलि IAS और मोशन पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 70 को नोटिस

झाड़-फूंक करने आए पुजारी का ही कर दिया मर्डर, पश्चिमी सिंहभूम में सोते समय गर्दन पर रेता चाकू, आरोपी फरार







