पुलिस बनकर आए और बोलेरो में उठा ले गए, JLKM नेता पानेश्वर महतो के किडनैपिंग की खबर से हड़कंप, हजारीबाग से हुए बरामद
रामगढ़ में JLKM नेता पानेश्वर महतो के अपहरण से हड़कंप मच गया। नकली पुलिस बनकर आए बोलेरो सवार उन्हें उठा ले गए थे। पुलिस ने हजारीबाग से सुरक्षित बरामद किया।

Jharkhand Loktantrik Krantikari Morcha : रामगढ़ में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता पानेश्वर महतो के किडनैपिंग की खबर फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। हालांकि, रामगढ़ के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को यह कंफर्म किया है कि पानेश्वर महतो को हजारीबाग से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। इस खबर के बाद पुलिस प्रशासन और उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली है।
नकली पुलिस बनकर आए थे बोलेरो सवार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात पानेश्वर महतो नेशनल हाईवे 33 (NH-33) पर गोबरदहा चौक के पास मौजूद थे। उसी वक्त एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर 4-5 लोग आए। उन लोगों ने खुद को कुजू ओपी पुलिस का अफसर बताया और पानेश्वर महतो को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। जब काफी देर तक उनका कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी गई।
हजारीबाग सदर अस्पताल में कराया जा रहा मेडिकल चेकअप
सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस तुरंत एक्शन में आई और पूरे जिले में नाकाबंदी करके छानबीन शुरू की। जब रामगढ़ जिले में उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने अपनी जांच का दायरा आसपास के जिलों तक बढ़ाया और आखिरकार उन्हें हजारीबाग से बरामद कर लिया गया। फिलहाल पानेश्वर महतो को हजारीबाग के सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। रामगढ़ एसपी ने बताया कि यह घटना क्यों घटी और इसके पीछे किन लोगों का हाथ था, इसका जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से तबाही, तीन थाना क्षेत्रों में गिरे कच्चे मकान

रांची प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल 2026 के लिए टीम कारो ने कसी कमर, भारत भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक







