'25 हजार दो, नौकरी पक्की'..., जॉब फ्रॉड केस के आरोपी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के जॉब फ्रॉड मामले में आरोपी विकास कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली। आरोप है कि गिरोह नौकरी का झांसा देकर युवाओं से 25 हजार रुपये लेता था।

Jharkhand High Court : रोजगार दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी के आरोपी विकास कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। मामला रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, यह मामला एक अंतरराज्यीय जॉब फ्रॉड गिरोह से संबंधित है, जो युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी और गिरोह से जुड़े लोग रॉयल हेल्थ इंडिया के नाम पर युवाओं को आकर्षक और मोटी सैलरी वाली नौकरी का लालच देते थे। नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से करीब 25 हजार रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जमा कराए जाते थे।
मोटी सैलरी का झांसा देकर लेते थे पैसे
आरोप है कि नौकरी की उम्मीद में कई युवा गिरोह के झांसे में आ गए और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे जमा किए। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए कई पीड़ितों को गिरोह के चंगुल से छुड़ाने का दावा किया था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नौकरी बेच रही है सरकार!, भर्ती सुधार यात्रा के 10वें दिन राहे-सोनाहातू में गरजे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो

नहीं मिली राहत, अब चलेगा मुकदमा!, टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर अशोक गुप्ता पर कोर्ट कसेगा कानूनी शिकंजा







