11 गोलियां, 15 लाख की सुपारी, जमशेदपुर में निखार सबलोक मर्डर में सफेदपोशों का हाथ ; चांडिल पुलिस के हत्थे चढ़े 6 अपराधी
निखार सबलोक हत्याकांड में चांडिल पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 15 लाख की सुपारी देकर यूपी से शूटर बुलाया गया था।

Nikhar Sablok Murder : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित चर्चित टेंथ माइल स्टोन होटल के पास हुए निखार सबलोक हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के अलावा सुनील रजक, रितेश सिंह, अंकित सिंह, सुशील और राजकुमार सिंह उर्फ प्रिंस शामिल हैं।
15 लाख की सुपारी और यूपी का शूटर
एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी साजिश का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि निखार सबलोक की हत्या जमीन के पुराने विवाद और आपसी रंजिश के चलते की गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए करीब 15 लाख रुपये की भारी-भरकम सुपारी दी गई थी। साजिशकर्ताओं ने हत्या को अंजाम देने के लिए शूटर अंकित सिंह को खास तौर पर उत्तर प्रदेश से बुलाया था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इस मुख्य शूटर को भी धर दबोचा है।
सफेदपोशों की भूमिका की जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने के दौरान इलाके के कई रसूखदार और सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस की विशेष जांच टीम इन सभी संदिग्ध नामों और उनकी भूमिका की बारीकी से पड़ताल कर रही है। एसएसपी के मुताबिक, इस हत्याकांड की साजिश में पर्दे के पीछे से साथ देने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी देखने को मिल सकती हैं।
होटल से निकलते ही बरसाई थीं 11 गोलियां
यह सनसनीखेज वारदात 24 अगस्त को कांडरबेड़ा के पास टेंथ माइल स्टोन होटल के बाहर हुई थी। निखार सबलोक जैसे ही होटल से बाहर निकले, घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि उन्हें कुल 11 गोलियां मारी गई थीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में भारी सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर महज एक हफ्ते के भीतर पूरे गिरोह को बेनकाब कर दिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नौकरी बेच रही है सरकार!, भर्ती सुधार यात्रा के 10वें दिन राहे-सोनाहातू में गरजे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो

नहीं मिली राहत, अब चलेगा मुकदमा!, टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर अशोक गुप्ता पर कोर्ट कसेगा कानूनी शिकंजा







