रांची के हरिओम टावर में 5 बड़े कोचिंग संस्थान सील, पतंजलि IAS और मोशन पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 70 को नोटिस
राजधानी रांची में कोचिंग सेंटरों के खिलाफ रांची नगर निगम ने तगड़ा एक्शन लिया है।


Ranchi: राजधानी रांची में कोचिंग सेंटरों के खिलाफ रांची नगर निगम ने तगड़ा एक्शन लिया है। स्टूडेंट्स की सेफ्टी और बिल्डिंग के मानकों को लेकर चलाए जा रहे स्पेशल चेकिंग अभियान के तहत लालपुर स्थित प्रसिद्ध हरिओम टावर में चल रहे 5 बड़े कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के लगभग 70 कोचिंग संस्थानों को पहले ही नोटिस थमाया जा चुका है।
नियमों की उड़ रही थीं धज्जियां, इन 5 बड़े कोचिंग पर लगा ताला
नगर निगम की टीम हरिओम टावर पहुंची और जांच के बाद रूल्स का उल्लंघन करने वाले 5 कोचिंग सेंटरों पर सीलिंग की कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि इन कोचिंग्स में फायर सेफ्टी (आग से बचाव के इंतजाम), इमरजेंसी एग्जिट, वेंटिलेशन, स्पेस और ट्रेड लाइसेंस जैसे जरूरी मानकों की भारी अनदेखी की जा रही थी। जिन 5 सेंटरों को सील किया गया है, उनमें पतंजलि IAS एकेडमी, मोशन, पाठशाला, चैतन्या और CLAT Prep शामिल हैं।
निगम बोला- 'वार्निंग के बाद भी नहीं सुधरे', 18 और सेंटरों पर लटकी तलवार
नगर निगम के अफसरों का कहना है कि इन सभी संस्थानों को पहले ही नोटिस जारी कर रूल्स फॉलो करने और कमियां ठीक करने का टाइम दिया गया था। लेकिन डेडलाइन खत्म होने के बाद भी सुधार न दिखने पर यह कार्रवाई की गई है। निगम के मुताबिक, शहर में कुल 18 कोचिंग सेंटरों को सील करने का प्रोसेस शुरू हो चुका है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
मालिकों ने उठाए सवाल, निगम बोला- 'स्टूडेंट्स की सुरक्षा से समझौता नहीं'
सीलिंग की इस कार्रवाई के बाद कोचिंग सेंटरों के मालिकों में हड़कंप मच गया है। कई कोचिंग संचालकों ने निगम के एक्शन पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उनके पास सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स मौजूद थे, फिर भी सीलिंग कर दी गई। दूसरी तरफ, नगर निगम ने साफ कर दिया है कि इस अभियान का मकसद सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है। बिना ट्रेड लाइसेंस, फायर NOC और सेफ्टी मानकों के चल रहे कोचिंग्स के खिलाफ आगे भी ऐसा ही कड़ा एक्शन जारी रहेगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल 2026 के लिए टीम कारो ने कसी कमर, भारत भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

जमशेदपुर में नदियों के उफान और जलजमाव पर उपायुक्त ने की समीक्षा, क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों की मरम्मत और मुआवजे के निर्देश







