स्मैक, 58 हजार कैश और 11 मोबाइल… भाई-बहन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को किसकी तलाश?
कटिहार के रामपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से 28 ग्राम स्मैक, 58 हजार रुपये नकद और 11 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। अब मोबाइल की जांच के जरिए कथित नशे के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।


कटिहार: नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच कटिहार पुलिस ने रामपुर गांव में छापेमारी कर एक भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से 28 ग्राम स्मैक, 58 हजार रुपये नकद और 11 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एक साथ 11 मोबाइल मिलने के बाद पुलिस अब कथित नशे के नेटवर्क की कड़ियां तलाशने में जुट गई है।
पुलिस को देखते ही भागने लगे भाई-बहन
एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस को रामपुर गांव में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक और महिला भागने लगे लेकिन टीम ने दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेकानन्द यादव उर्फ विक्रम कुमार और उसकी बहन डौली कुमारी के रूप में हुई है। दोनों रामपुर गांव के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान 28 ग्राम स्मैक, 11 मोबाइल और 58,000 रुपये नकद बरामद किए गए। SDPO ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।
एक साथ 11 मोबाइल मिलने से पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन मोबाइल से किन लोगों से संपर्क किया जाता था और स्मैक की सप्लाई का नेटवर्क कहां तक फैला है। मामले में केस दर्ज कर दोनों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(कटिहार से सुनील कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MGCU के लिए बड़ी खबर! 10 साल बाद कैंपस को लेकर सांसद ने किया बड़ा ऐलान

गुप्ताधाम जाने से पहले जान लें ये नियम! आसमान से बरसेंगे फूल, पहाड़ पर उमड़ेगी भीड़!







