रक्षाबंधन पर दुमका से रांची पहुंचीं बहन मति सोरेन, CM हेमंत की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन पर दुमका से रांची पहुंचीं मति सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर राखी बांधी। कई वर्षों से जारी इस परंपरा को उन्होंने इस साल भी निभाया।

Ranchi: रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर उनकी बहन मति सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधा। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के सीतासाल गांव से मति सोरेन खास तौर पर रांची पहुंचीं और मुख्यमंत्री को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
राखी बांधने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहन मति सोरेन को आशीर्वाद दिया और उन्हें भी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाई-बहन के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
बताया गया कि मति सोरेन पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधती आ रही हैं। इस साल भी उन्होंने इस परंपरा को जारी रखा और दुमका से रांची पहुंचकर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी की कलाई पर बंधी राखी, दीपिका बेसरा को बताया छोटी बहन

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन आर-पार के मूड में!, गिरफ्तारी को लेकर बड़ी चेतावनी







