पंजाब में ड्यूटी के लिए घर से निकले ASI की गोली मारकर हत्या, रोककर बदमाशों ने की फायरिंग
पंजाब के अमृतसर में अज्ञात बदमाशों ने घर से ड्यूटी के लिए निकले एएसआई जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम पहुंचकर मामले में जांच कर रही है.

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में बैखौफ बदमाशों ने घर से ड्यूटी के लिए निकले एक एएसआई गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक एएसआई की पहचान जोगा सिंह के रुप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए है जो मामले में जांच पड़ताल कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएसआई जोगा सिंह सुबह अपने से ड्यूटी के लिए नकले थे इस बीच रास्ते में बाइक सवार कुछ बदमाशों ने अचानक उन्हें रोका और गोली मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसआई को रोकने के बाद बदमाशों ने बिना किसी बहस के उनपर गोलियां चलाई. जिससे वे नीचे सड़क पर गिर गए. इस दौरान आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते मौके से सभी बदमाश भाग निकले.
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी. जिसके बाद आनन-फानन में गंभीर हालत में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जैसे ही एएसआई जोगा सिंह की हत्या की खबर मिली पूरे पुलिस महकमें में शोक की लहर है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके का घेराव कर मामले में जांच शुरु कर दी है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया है ताकि वहां से साक्ष्य जुटाया जा सकें.
मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को पुलिस जल्द ही अपने गिरफ्त में ले लेगी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि एएसआई की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, कोई आपराधिक दुश्मनी या ड्यूटी से जुड़ा कोई मामला हो सकता है.
हालांकि इस पूरे मामले में फिलहाल जांच की जा रही है. संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. इलाके में घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. वहीं लोगों में एएसआई की हत्या के बाद आक्रोश का माहौल है. उनका कहना है कि जब पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









