Shekhpura: पति ने पत्नी पर की गोलीबारी, भीड़ ने पति को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर गोली चलाई. ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घायल महिला का इलाज PMCH में चल रहा है.

Shekhpura, Bihar: शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के कैथमा मोड़ के पास एक ऑटो पर गोलीबारी की घटना में एक महिला को गोली लग गई. गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इक्कठा हुए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवक की इलाज के दौरान ही मौत हो गई. वहीं बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है.
जिसके बाद पुलिस ने सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा युवक की मौत हो गए. जबकि गोली लगने से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया है.
घटना के बाद स्थानीय थाना एफएलसी की टीम मौके पर पहुंच पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है. मृतक युवक की पहचान नवादा जिले के सुल्तानपुर गांव निवासी दीपक ठाकुर के रूप में की गई. जबकि घायल की पहचान मृतक की पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में की गई है.
घटना के बाद एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने घटना स्थल और अस्पताल पहुंचकर घटना के कारणों की जानकारी ली. पत्रकारों से बातचीत में एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने कहा कि घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. इसी में पति ने पत्नी पर गोलीबारी कर दी. जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.
एसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा ग्रामीणों की भीड़ पर भी गोलीबारी की गई, जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने सभी बिन्दुओं पर जांच करने की बात कही है.
(शेखपुरा से रंजन कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस







