रांची में SFI का छात्र सम्मेलन, सितंबर से शुरू होगा ‘स्कूल बचाओ अभियान’
राजधानी के सत्य भारती हॉल में मंगलवार को वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की ओर से छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया।


Ranchi: राजधानी के सत्य भारती हॉल में मंगलवार को वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की ओर से छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की समस्याओं और शिक्षा के क्षेत्र में जरूरी सुधारों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता ऐशे घोष ने झारखंड की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा को सभी छात्रों के लिए सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समान बनाना जरूरी है।
सितंबर से चलेगा ‘स्कूल बचाओ अभियान’
सम्मेलन के दौरान SFI के झारखंड राज्य समन्वयक दानिश ने सितंबर महीने से ‘स्कूल बचाओ अभियान’ शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अभियान के जरिए सरकारी स्कूलों की स्थिति, छात्रों की समस्याओं और शिक्षा के अधिकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
सम्मेलन में SFI के रांची समन्वयक फिजा, ओजस्वी राज, फैजान खान, सोमा, ज्योति, रवि कुमार, सुकेशी कर्मकार, छूटनी असुर, विक्की मिंज, रोहित केरकेट्टा और फराज अब्बास समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पुतला दहन को लेकर सियासी घमासान, ABVP छात्र नेताओं ने JMM कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

14 महीने बाद भी चार्जशीट नहीं, IAS अफसरों पर उठे सवाल!, झारखंड शराब घोटाले की CBI जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई







