ग्वालियर में 50 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा, घर की बहू ही निकली मास्टरमाइंड
ग्वालियर में एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि घर में अकेले होने के दौरान दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आए. आरोप था कि बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया और घर में रखी करीब 50 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए.

Gwalior, MP: ग्वालियर पुलिस ने 50 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी लूट के एक बेहद जटिल और चर्चित मामले का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. जिस घटना को शुरूआत में अज्ञात बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई लूट बताया जा रहा था वह दरअसल परिवार के ही लोगों द्वारा रची गई एक सुनियोजित साजिश निकली. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है.
ग्वालियर में एक महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि घर में अकेले होने के दौरान दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आए. आरोप था कि बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया और घर में रखी करीब 50 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गईं. घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. फुटेज में दो संदिग्ध सफेद कपड़ों में मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिखाई दिए. पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रेस करते हुए ग्वालियर से पिछोर तक उनकी लोकेशन खंगाली.
जांच आगे बढ़ी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि कथित लूट की पूरी कहानी ही फर्जी थी. मामले में महिला का पति शुभम श्रीवास्तव उसका साथी सोनू कौशिक और आसिफ खान शामिल पाए गए. वहीं जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड पिंकी थी जिसने अपने पति शुभम श्रीवास्तव के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी.
पुलिस के मुताबिक जिस ज्वेलरी को लूटा हुआ बताया गया था वह मोनिका नामक महिला की थी. पिंकी मोनिका की ननद है जबकि शुभम श्रीवास्तव मोनिका का सगा भाई है. पारिवारिक रिश्तों का फायदा उठाकर आरोपियों ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी और ज्वेलरी हड़पने की साजिश रची थी.
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ज्वेलरी बरामद कर ली है. ग्वालियर पुलिस ने इस जटिल मामले का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर कर अपनी जांच क्षमता का परिचय दिया है.
(अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डिंडोरी के खितौली गांव में गहराया जल संकट, चंदा जुटाकर बुलाना पड़ा पानी का टैंकर

राजगढ़ के सारंगपुर-पचोर के बीच NH-52 पर चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान







