सगालीम मंडल भाजपा की बैठक संपन्न, '12 साल बेमिसाल' और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर जोर
भारतीय जनता पार्टी सगालीम मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे

Palamu पांकी : भारतीय जनता पार्टी सगालीम मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे "12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम एवं पर्यावरण सप्ताह के तहत जनजागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पलामू सांसद कालीचरण सिंह तथा पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, विशेषकर सड़क निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
बैठक में पांकी बराज की पुनः स्वीकृति तथा सगालीम-आसेहार-होटाई होते हुए मनिका तक सड़क निर्माण योजना की स्वीकृति पर भी खुशी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
बैठक में मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार चंद्रवंशी, महामंत्री सत्यनारायण यादव, श्यामदेव प्रजापति, संयोजक सुनील शर्मा, महिला महामंत्री रीमा शर्मा, विजय पासवान, सहदेव भुईयां, अमित यादव, सत्येंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र शाह, अजय शाह, दिलीप शाह, राजन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो होगा आंदोलन: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे बोकारो: मौसी के निधन पर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात







